Patrakar Priyanshi Chaturvedi
आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने फैंस के लिए एमए चिदंबरम स्टेडियम में ‘ROAR 2026’ नामक प्री-सीजन कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने लाइव परफॉर्मेंस दी। परफॉर्मेंस के दौरान रहमान और टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मुलाकात की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
एआर रहमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा किया, जिसमें वह स्टेडियम में धोनी से मिलते और वीडियो कॉल पर बातचीत करते दिख रहे हैं। फैंस ने दोनों दिग्गजों को साथ देखकर उत्साह व्यक्त किया और इस क्षण को ‘बिलियन डॉलर पिक्चर’ करार दिया। इस प्री-सीजन इवेंट ने सीएसके के फैंस के लिए उत्सव का माहौल बना दिया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |