जान्हवी कपूर ने छोड़ा करण जौहर की एजेंसी, प्रोड्यूसर बोले – ‘हमेशा शुभकामनाएं देंगे
anhvi Kapoor leaves Karan Johar

 

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री Janhvi Kapoor ने Karan Johar की टैलेंट एजेंसी से अलग होने का फैसला किया। जान्हवी ने कई फिल्मों में करण जौहर के साथ काम किया है, लेकिन अब वह अपने करियर में अलग रास्ता अपनाना चाहती हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में करण जौहर ने कहा, “कुछ टैलेंट हमारे पास आते हैं और चले जाते हैं। तीन बड़ी एजेंसियों के बीच हमेशा पासिंग द पार्सल जैसा खेल चलता रहता है।” उन्होंने आगे कहा कि उनकी एजेंसी सबसे ज्यादा बिजनेस करती है और जो भी टैलेंट उन्होंने छोड़ा है, उनके लिए हमेशा शुभकामनाएं देंगे।

करण जौहर ने स्पष्ट किया कि “कई बार ऐसा हुआ है कि किसी ने हमारी एजेंसी छोड़ दी, लेकिन मैं फिर भी उनके साथ काम करता रहता हूं।” उनके इस बयान से यह संकेत मिलता है कि भविष्य में जान्हवी कपूर के साथ काम करने के दरवाजे अभी भी खुले हैं।

 
Priyanshi Chaturvedi 22 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.