धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: 200 करोड़ क्लब में एंट्री, पुष्पा 2 का रिकॉर्ड टूटा
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं दूसरे दिन भी 80.72 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 226.27 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जिससे यह सिर्फ दो दिनों में 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। यह रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट बनती नजर आ रही है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी फिल्म तेजी से आगे बढ़ रही है। धुरंधर 2 ने दुनियाभर में करीब 240 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और टॉप फिल्मों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। इसने राजा साहब के 208.38 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और अब इसकी नजर बॉर्डर 2 के रिकॉर्ड पर है।
दिलचस्प बात यह है कि फिल्म ने दूसरे दिन के कलेक्शन के मामले में पुष्पा 2 और जवान जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। जहां ‘पुष्पा 2’ ने दूसरे दिन हिंदी में 56.9 करोड़ और ‘जवान’ ने 46.23 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं ‘धुरंधर 2’ ने इन दोनों से कहीं ज्यादा कमाई कर नया रिकॉर्ड बना दिया है।