Patrakar Priyanshi Chaturvedi
फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस के नए गाने ‘चांद देख लेना’ का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें प्यार, इंतजार और जुदाई की भावनात्मक झलक देखने को मिल रही है। इससे पहले फिल्म के गाने ‘मातृभूमि’ और ‘मैं हूं’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल चुका है। अब इस नए गाने का टीजर फैंस के बीच तेजी से चर्चा में है।
टीजर में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की दिल छू लेने वाली केमिस्ट्री दिखाई गई है, जिसमें एक आर्मी ऑफिसर की जिंदगी और उसके परिवार के बीच की भावनात्मक दूरी को दर्शाया गया है। गाने में दिखाया गया है कि कैसे सरहद पर तैनात सैनिक और घर पर इंतजार कर रहे उनके अपने, एक ही चांद के जरिए जुड़े रहते हैं। इस फिल्म को सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है और निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है, जिसमें बहादुरी और रिश्तों की गहराई को बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |