बागेश्वर धाम में संतों का ऐतिहासिक मिलन, सद्गुरु जग्गी वासुदेव का भव्य स्वागत
Historical meeting ,saints ,Bageshwar Dham, grand, welcome, Sadhguru Jaggi Vasudev

सद्गुरुजग्गी वासुदेव पहली बार बुंदेलखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठबागेश्वर धाम पहुंचे, जहां पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों संतों ने बागेश्वर बालाजी के चरणों में मत्था टेककर देश की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। सद्गुरु के साथ 40 देशों से आए सदस्य भी मौजूद थे, जिन्होंने बालाजी के दर्शन कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

 

सद्गुरु ने बागेश्वर महाराज को आदि योगी की प्रतिमा भेंट की, जबकि बागेश्वर महाराज ने उन्हें राम दरबार का चित्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सद्गुरु करीब एक घंटे से अधिक समय तक धाम में रुके और दोनों संतों के बीच लगभग आधे घंटे तक एकांत में आध्यात्मिक चर्चा भी हुई।

Priyanshi Chaturvedi 14 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.