Patrakar Priyanshi Chaturvedi
प्रयागराज महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा भोंसले और बागपत के फरमान की शादी की खबरों के बीच साध्वी प्राची का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने इस रिश्ते को लेकर कड़ी टिप्पणी करते हुए चेतावनी दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। साध्वी प्राची ने कहा कि मोनालिसा ‘मीडिया की बेटी’ है और उसे लव जिहाद जैसी चीजों के बारे में जानकारी नहीं है।
साध्वी प्राची ने दावा किया कि इस तरह के रिश्तों में अक्सर हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर धोखा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर फरमान हिंदू बनकर शादी करता तो उसका स्वागत किया जाता, लेकिन मुस्लिम होकर शादी करना समाज के लिए खतरा बन सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोनालिसा के साथ भविष्य में धोखा हो सकता है।
मोनालिसा भोंसले और फरमान की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी और दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से संपर्क में थे। हाल ही में दोनों तिरुवनंतपुरम के तम्पानूर पुलिस स्टेशन जाकर सुरक्षा की मांग भी कर चुके हैं। साध्वी प्राची के बयान के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है, जहां कुछ लोग बयान की आलोचना कर रहे हैं तो कुछ इसे ‘लव जिहाद’ के संदर्भ में देख रहे हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |