अनुपम खेर ने 16 वर्षीय खुद के नाम लिखी चिट्ठी, याद किए शिमला के दिन
Anupam Kher writes a letter to his 16-year-old self, recalling his days in Shimla

 

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक पोस्ट शेयर करते हुए 16 वर्षीय खुद के नाम एक प्रेरणादायक चिट्ठी लिखी। इस चिट्ठी में उन्होंने अपने छोटे शहर शिमला से शुरू हुए सफर और भविष्य की चुनौतियों को याद किया। अभिनेता ने लिखा कि उस समय उनके दिल में बड़े सपने और कई उलझनें थीं, और भविष्य उन्हें एक अनोखे सफर पर ले जाने वाला था।

अनुपम ने अपनी चिट्ठी में बताया कि यह सफर उन्हें शिमला की शांत पहाड़ियों से लेकर दुनियाभर के स्टेज, स्टूडियो और फिल्मों तक ले जाएगा। उन्होंने 16 वर्षीय खुद को हिम्मत और उम्मीद बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने याद दिलाया कि चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, वही छोटे शहर का लड़का, जिसने कभी हालात को अपने सपनों के रास्ते में बाधा नहीं बनने दिया, हमेशा साथ रहेगा।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, “सबसे जरूरी चीज जो आप अपने साथ ले जाएंगे, वह है शिमला के उस लड़के (बिट्टू) का जज्बा—जिज्ञासु, उम्मीद रखने वाला, जिद्दी और शुक्रगुजार।” अनुपम खेर की यह पोस्ट उनके फैंस और युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है, जो अपने सपनों की राह पर बढ़ रहे हैं।

 
Priyanshi Chaturvedi 11 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.