तमिल फिल्ममेकर थक्कली श्रीनिवासन का लंबी बीमारी के बाद निधन
Tamil filmmaker Thakkali Srinivasan passes away after prolonged illness

 

तमिल सिनेमा जगत के जाने-माने फिल्ममेकर थक्कली श्रीनिवासन का मंगलवार को बेंगलुरु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। श्रीनिवासन ने अपने करियर में प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, कंपोजर और अभिनेता के रूप में तमिल सिनेमा को महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से फिल्म उद्योग और फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है।

श्रीनिवासन ने 1987 में प्रोड्यूसर के रूप में ‘इवरगल वरुणगला थूंगाल’ से तमिल सिनेमा में पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने ‘नालया मनिथन’ और ‘अधिसया मनिथन’ जैसी साइंस फिक्शन फिल्मों को सराहना दिलाई। डायरेक्टर के रूप में उन्होंने हॉलीवुड की कल्ट फिल्म ‘ओमेन’ का भारतीय संस्करण ‘जेनमा नत्चतिरम’ बनाया। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया और कंपोजर के रूप में दर्शकों को संगीत का तोहफा दिया।

फिल्मों के अलावा थक्कली श्रीनिवासन सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते थे। उन्होंने अनाथ आश्रम स्थापित किया और कई बच्चों को पढ़ाई और जीवन में आगे बढ़ने में मदद की। एक समय के बाद उन्होंने तमिल सिनेमा को अलविदा कह आध्यात्मिक जीवन अपनाया और समाज सेवा में सक्रिय रहे।

 
Priyanshi Chaturvedi 11 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.