Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मशहूर मोटो-व्लॉगर और ‘बिग बॉस 17’ के पूर्व कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल, जिन्हें लोग UK07 राइडर के नाम से जानते हैं, इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में उनका एक गंभीर एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच उनकी पत्नी रितिका का अस्पताल से एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोती हुई नजर आ रही हैं।
वायरल वीडियो में रितिका अस्पताल के वार्ड में अनुराग के पास खड़ी दिखाई देती हैं और बेहद भावुक होकर रोती नजर आती हैं। यह दृश्य देखकर फैंस भी चिंतित हो गए हैं और सोशल मीडिया पर अनुराग की जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। कई यूजर्स रितिका के साथ खड़े रहने की भी सराहना कर रहे हैं।
इधर अनुराग के मैनेजर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि अनुराग के फ्रैक्चर का इलाज किया जा रहा है और उन्हें ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया था। मैनेजर के अनुसार अनुराग की पत्नी रितिका और उनके करीबी दोस्त अस्पताल में मौजूद हैं और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी देखभाल कर रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |