Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अभिनेत्री Daisy Shah हाल ही में एक इफ्तार पार्टी में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं। वायरल हुए एक वीडियो में वह रेस्टोरेंट में इफ्तारी के लिए मालपुआ बनाती नजर आईं। वीडियो सामने आने के बाद एक यूजर ने उनकी आलोचना करते हुए लिखा कि उन्हें पटाखों से दिक्कत होती है, लेकिन वह इफ्तार पार्टी में शामिल होकर इफ्तारी बनाती हैं। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई।
यूजर की आलोचना पर Daisy Shah ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि खाना बनाना और पटाखे फोड़ना दो बिल्कुल अलग चीजें हैं। अभिनेत्री ने आगे लिखा कि धर्म के नाम पर नफरत फैलाने की कोशिश करना गलत है और उम्मीद जताई कि ऐसे लोग जल्द ही अपनी सोच बदलेंगे। उनका यह जवाब भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया।
दरअसल कुछ महीने पहले एक राजनीतिक कैंपेन के दौरान उनके घर के पास पटाखे फोड़ने से आग लगने की घटना हुई थी, जिसकी आलोचना उन्होंने सोशल मीडिया पर की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो Daisy Shah हाल ही में फिल्म Bihu Attack में नजर आई थीं, जिसमें Arbaaz Khan भी मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा उनकी आने वाली वेब सीरीज The Ghost of Gandhi भी चर्चा में है, जिसकी रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |