अनुराग डोभाल का विवादों से गहरा नाता: परिवार से तकरार और टीवी शो से ट्रोलिंग तक
Anurag Doval,deep connection with controversies: from family feuds,shows to trolling

 

पॉपुलर यूट्यूबर Anurag Dobhal इन दिनों अपने पारिवारिक झगड़े को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर रोते हुए वीडियो शेयर कर अपने माता-पिता पर आरोप लगाया कि उनकी वजह से वे मानसिक और भावनात्मक रूप से परेशान हैं। अनुराग का विवादों से यह रिश्ता नया नहीं है; पहले भी वे अपने बयानों और टीवी शो की वजह से चर्चा में रहते रहे हैं।

अनुराग डोभाल ने ‘Bigg Boss 17’ में भाग लिया था, जहां उन्होंने शो में पक्षपात और अन्य विवादों को उजागर किया। इस दौरान होस्ट Salman Khan ने भी उन्हें वीकेंड का वार में खरी-खोटी सुनाई और कई बार पूरे घर के सामने उन्हें ट्रोल किया। इसके अलावा, हास्य कलाकार Munawwar Faruqui के साथ भी अनुराग के विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे, दोनों के बीच अक्सर तंज और जवाब-जवाब देखने को मिला।

पारिवारिक विवाद की जड़ उनकी शादी से जुड़ी है। अनुराग ने मई 2025 में Ritika Chauhan से शादी की थी, जो उनके परिवार की मर्जी के खिलाफ थी। शादी के बाद से ही अनुराग और उनके परिवार के बीच तनाव बढ़ता गया, जिससे सोशल मीडिया पर उनका यह निजी मामला भी सार्वजनिक चर्चा में आ गया।

 
Priyanshi Chaturvedi 6 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.