जीतेंद्र कुमार का नया अवतार: ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक रिलीज
Jitendra Kumar,avatar: First look,Dalimba

वेब सीरीज पंचयात से लोकप्रिय हुए अभिनेता जितेंद्र कुमार अब अपने नए प्रोजेक्ट ‘डालिंब’ में एकदम अलग अंदाज में दिखाई देंगे। जी5 ने हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया, जिसमें जीतेंद्र कुमार एक गहरा, रहस्यमयी और इंटेंस किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। पोस्टर देखकर फैंस ने भी उनकी पहचान करना मुश्किल बताया।

 

‘डालिंब’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर-ड्रामा है, जो यादों, सच्चाई और भ्रम के बीच की धुंधली लाइन को एक्सप्लोर करती है। फिल्म के फर्स्ट लुक से ही यह स्पष्ट हो रहा है कि कहानी भावनाओं और मानसिक उलझनों से भरपूर होगी। जीतेंद्र कुमार का यह नया किरदार उनके पहले के हल्के-फुल्के और प्यारे रोल्स से बिल्कुल अलग है।

 

इस फिल्म में ‘जीतू भैया’ के रूप में जाने जाने वाले जीतेंद्र ने अपनी छवि को पूरी तरह बदलकर चुनौतीपूर्ण किरदार अपनाया है। पोस्टर और लुक से साफ है कि वह दर्शकों को एक नए, गहन और थ्रिलिंग अनुभव के लिए तैयार कर रहे हैं, जिससे उनके फैंस काफी रोमांचित हैं।

Priyanshi Chaturvedi 3 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.