Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और अभिनेता सलीम खान की ICU में भर्ती होने की खबर ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया था। शुक्रवार शाम को एक्टर एजाज खान अस्पताल पहुंचे और सलीम खान से मुलाकात के बाद मीडिया को बताया कि उनकी हालत बेहतर हो रही है। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार तक उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिल सकता है।
सलीम खान को 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और मिनिमल ब्रेन हेमरेज की समस्या हुई थी। डॉक्टरों ने उन्हें ICU में रखा और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा। वरिष्ठ डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि ब्रेन हेमरेज मामूली था, इसलिए सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी। साथ ही डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी के माध्यम से दिमाग की नसों की स्थिति का भी परीक्षण किया गया।
सलीम खान के परिवार के सदस्य और बॉलीवुड की कई हस्तियां जैसे जावेद अख्तर और फराह खान अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लिया। उनके बेटे सलमान खान रोजाना जाकर पिता की सेहत की जानकारी लेते हैं। अरबाज खान, सोहेल खान और करीबी रिश्तेदार भी उनसे मिलने आते हैं। डॉक्टरों की टीम 24 घंटे निगरानी कर रही है, लेकिन हालिया जानकारी से उम्मीद बढ़ी है कि सलीम खान जल्द ही स्वस्थ होकर अपने घर लौटेंगे।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |