सुनीता आहूजा ने अपने बचपन के प्यार गोविंदा को दी माफ़ी की शर्त, बोलीं- 'अगर वह सुधर जाए...'
Sunita Ahuja offered,condition,forgiveness, childhood sweetheart Govinda, saying,reforms

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले महीनों से अलगाव और तलाक की अफवाहों में रहे हैं। हाल ही में सुनीता ने अपने व्लॉग में खुलकर कहा कि वे अपने बचपन के प्यार गोविंदा को केवल एक शर्त पर माफ़ कर सकती हैं। उन्होंने कहा, "अगर वह सुधर जाए और हमारे तरीके से जिए, तो मैं उसे माफ़ कर दूंगी। मुझे अब ये सब सुनना पसंद नहीं है।"

सुनीता ने आगे बताया कि उन्होंने हमेशा गोविंदा के करियर में उनका समर्थन किया, लेकिन उन्हें उतना समर्थन नहीं मिला, जितना उम्मीद थी। उम्र बढ़ने के बाद उनके अनुसार जीवनसाथी और बच्चे ही सबसे महत्वपूर्ण हैं। जब उनसे गोविंदा से इस बारे में बात करने के बारे में पूछा गया, तो सुनीता ने कहा, "वो हंसकर बात टाल देते हैं। उनका जवाब समझ ही नहीं आता।"

 

सुनीता ने गोविंदा के बदलाव के पीछे मैनेजर और आसपास की संगत को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पहले गोविंदा अपनी मां के प्रभाव में रहते थे, लेकिन अब नए मैनेजर और उनकी खराब संगत के कारण वे बेफिक्र हो गए हैं। सुनीता और गोविंदा की शादी को 30 साल से अधिक हो चुके हैं और उनके दो बच्चे हैं—यशवर्धन और टीना।

Priyanshi Chaturvedi 18 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.