द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का दमदार ट्रेलर रिलीज
powerful trailer,The Kerala Story 2: Goes Beyond,released

विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी' के बाद अब इसका सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' दर्शकों के सामने आ गया है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और यह पहले पार्ट से कहीं ज्यादा इंटेंस और डरावना नजर आ रहा है। ट्रेलर में धर्मांतरण से जुड़ी एक खौफनाक कहानी दिखाई गई है, जो भारत के विभिन्न राज्यों की पृष्ठभूमि में घूमती है।

 

ट्रेलर में राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल के सीन दिखाए गए हैं। राजस्थान में एक हिंदू परिवार पुलिस स्टेशन में अपनी 16 साल की बेटी के जबरन धर्म बदलवाने की शिकायत करता है। मध्य प्रदेश में एक लड़की को प्यार का झांसा देकर धर्म बदलवाने की कोशिश की जाती है, जबकि केरल में एक मुस्लिम लड़के द्वारा लिव-इन रिलेशनशिप के बहाने लड़की पर दबाव डाला जाता है। उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा की कहानी के जरिए ट्रेलर में यह दिखाया गया है कि किस तरह प्रेम और धोखे के माध्यम से धर्म परिवर्तन की कोशिश होती है।

 

फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके निर्देशक हैं कामाख्या नारायण सिंह, जबकि निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और सह-निर्माता आशिन ए. शाह हैं। 'सनशाइन पिक्चर्स' के बैनर तले बनी यह फिल्म पहले भाग की अगली कड़ी है और इसे दर्शकों के लिए पहले से भी अधिक गहरी और डरावनी अनुभव वाली बताया जा रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 17 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.