Patrakar Priyanshi Chaturvedi
चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई हो रही है। सुनवाई से पहले अभिनेता सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके राजपाल के लिए लोगों से प्रार्थना करने की अपील की। सोनू सूद ने लिखा कि राजपाल यादव के लिए प्रार्थना करें और उन्हें वह राहत मिले, जिसके वे हकदार हैं।
राजपाल यादव के जेल जाने के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने उनका समर्थन किया। सोनू सूद ने सबसे पहले मदद का हाथ बढ़ाया और अभिनेता को फिल्म ऑफर करने की अपील की। इसके बाद सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, गुरमीत चौधरी, केआरके और अनूप जलोटा समेत कई सितारों ने राजपाल के समर्थन में वित्तीय सहायता दी और उनका हौसला बढ़ाया।
राजपाल यादव 2010 के चेक बाउंस मामले में जेल में हैं। उन्होंने एक कंपनी से फिल्म बनाने के लिए पांच करोड़ रुपए लिए थे, जो अब 9 करोड़ रुपए हो गए हैं। चेक बाउंस होने और भुगतान न कर पाने के कारण उन्हें जेल जाना पड़ा। पिछली सुनवाई में अभिनेता के वकील ने परिवारिक कार्यक्रमों का हवाला देते हुए जमानत मांगी थी। कोर्ट ने सुनवाई को 16 फरवरी तक स्थगित कर दिया था। आज इस मामले पर फिर सुनवाई हो रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |