Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक हमेशा अपने मजाकिया अंदाज और दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक बयान देकर फैंस को थोड़ी देर के लिए हैरान कर दिया। उन्होंने कहा कि अरिजीत सिंह के बाद अब मैं भी कॉमेडी से संन्यास ले रहा हूं। हालांकि यह एलान गंभीर नहीं बल्कि उनके ट्रेडमार्क मजाकिया अंदाज में किया गया है।
टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ का नया एपिसोड जल्द ऑन-एयर होने वाला है और इसका प्रोमो रिलीज हो चुका है। प्रोमो में कृष्णा अभिषेक अपने हंसी-मज़ाक वाले अंदाज में नजर आते हैं और अपनी संन्यास वाली लाइन को मसखरा अंदाज में पेश करते हैं। यह लाइन दर्शकों को हंसाने के लिए ही कही गई है और इसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।
‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 3 में कृष्णा अभिषेक के साथ भारती सिंह, शेफ हरपाल सिंह सोखी, अली गोनी, विवियन डिसेना, कश्मीरा शाह, ईशा सिंह, तेजस्वी प्रकाश और जन्नत जुबैर जैसे टीवी सितारे नजर आएंगे। प्रोमो में पहली बार संजीव कपूर भी शो में एंट्री करते दिख रहे हैं। इसके अलावा ओजी स्टार्स अंकिता लोखंडे, अर्जुन बिजलानी और निया शर्मा भी इस सीजन में शामिल हो गए हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |