Patrakar Vandana Singh
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों ‘धुरंधर’ और ‘द राजा साब’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी शादी की 18वीं सालगिरह के मौके पर पत्नी मान्यता दत्त के लिए खास पोस्ट शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया। संजय ने इंस्टाग्राम पर मान्यता के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, जिनमें दोनों की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। एक तस्वीर में वे अपने बच्चों के साथ भी दिखाई दे रहे हैं।
इन तस्वीरों के साथ संजय दत्त ने एक भावुक नोट भी लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सालगिरह की शुभकामनाएं। आप हमेशा मेरी जिंदगी में मेरी ताकत रही हैं। हर सुख-दुख में चट्टान की तरह मेरे साथ खड़ी रहीं। जब मैं गिरा, तो आपने मुझे उठाया। आपने मुझे सबसे प्यारे बच्चे दिए। हम एक टीम की तरह हर चुनौती का सामना कर रहे हैं। मेरे साथ रहने और मेरा ख्याल रखने के लिए धन्यवाद। दुआ है कि हम साथ में और भी अच्छे पल बिताएं। लव यू मां, जय भोले नाथ।” संजय के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने भी शुभकामनाओं की बौछार कर दी।
संजय दत्त और मान्यता दत्त ने लगभग दो साल तक डेटिंग के बाद 2008 में शादी की थी। साल 2010 में दोनों ने जुड़वा बच्चों—एक बेटी और एक बेटे—का स्वागत किया। यह संजय दत्त की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने 1987 में अभिनेत्री ऋचा शर्मा से विवाह किया था, जिनका 1996 में निधन हो गया था। मान्यता और संजय की जोड़ी आज बॉलीवुड की मजबूत और प्रेरणादायक जोड़ियों में गिनी जाती है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |