बिश्नोई गैंग के निशाने पर बॉलीवुड कई सितारों के घर की रेकी
Bishnoi gang targets Bollywood stars homes,recce

मुंबई में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद बॉलीवुड पर गैंगस्टर्स का साया गहराता दिख रहा है। 31 जनवरी की देर रात जुहू स्थित उनके घर के बाहर करीब पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली जिम के शीशे से टकराई। बाद में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लॉरेंस-बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली और इसे ‘ट्रेलर’ बताते हुए आगे और गंभीर हमले की धमकी दी। इस घटना के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच तेज कर दी है।

जांच के दौरान क्राइम ब्रांच को अहम जानकारी मिली है कि फायरिंग से पहले गैंग के गुर्गों ने कई अन्य बॉलीवुड सितारों के घरों की रेकी की थी। सूत्रों के मुताबिक, संदिग्धों की मोबाइल लोकेशन अलग-अलग फिल्मी हस्तियों के घरों के बाहर पाई गई है। बताया जा रहा है कि रेकी का जिम्मा गैंग के अलग-अलग सदस्यों को सौंपा गया था। अब पुलिस इन लोकेशन डेटा और अन्य सबूतों के आधार पर पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

 

इसी बीच अभिनेता रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर धमकी भरा वॉइस नोट भेजकर करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई है। पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है और मैसेज भेजने वाले की पहचान में जुटी है। वहीं सलमान खान के एक करीबी रिश्तेदार को भी कथित तौर पर फिरौती की धमकी मिलने की बात सामने आई है, हालांकि इस संबंध में अभी औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। लगातार मिल रही धमकियों के बीच मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है और बॉलीवुड से जुड़े लोगों की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है।

Priyanshi Chaturvedi 11 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.