Patrakar Vandana Singh
अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तू या मैं’ के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने स्टार किड होने के फायदों पर खुलकर बात की। निर्देशक-कोरियोग्राफर फराह खान के एक वीडियो व्लॉग में शनाया ने कहा कि स्टार माता-पिता होना उनके लिए फायदेमंद है, खासकर फिल्म प्रमोशन के दौरान। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता इंडस्ट्री को समझते हैं और हर स्तर पर उनका साथ देते हैं।
बातचीत के दौरान शनाया ने एक मजेदार किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि एक बार वह अपनी मां महीप कपूर के साथ थिएटर में फिल्म देखने गई थीं। तभी कुछ लड़कियां उनकी ओर आती दिखीं और शनाया को लगा कि शायद वे उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहती हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लड़कियां सीधे महीप कपूर के पास गईं और उनसे बोलीं कि वे उनकी बड़ी फैन हैं। इसके बाद उन्होंने शनाया से कहा कि क्या वह उनकी और अपनी मां की फोटो खींच दें। इस घटना को याद कर शनाया और वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शनाया कपूर ने पिछले साल विक्रांत मैसी के साथ फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब वह अपनी दूसरी फिल्म ‘तू या मैं’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ आदर्श गौरव मुख्य भूमिका में हैं। बेजॉय नाम्बियार के निर्देशन में बनी यह फिल्म दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की कहानी पर आधारित है और 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |