सुनील थापा के निधन से शोक में फिल्म जगत, प्रियंका चोपड़ा और मनोज बाजपेयी ने जताया दुख
Film industry mourns Sunil Thapa,death, Priyanka Chopra,Manoj Bajpayee express grief

मैरी कॉम’ फेम दिग्गज नेपाली अभिनेता सुनील थापा के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 68 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया। सुनील थापा ने नेपाली सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड और वेब सीरीज में भी अपने अभिनय से खास पहचान बनाई थी। उनके निधन पर प्रियंका चोपड़ा और मनोज बाजपेयी समेत कई सितारों ने भावुक श्रद्धांजलि दी है।

प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘मैरी कॉम’ का एक वीडियो साझा करते हुए सुनील थापा को पिता समान बताया। उन्होंने लिखा कि पिता के निधन के बाद सुनील थापा ने उन्हें संभाला और बिना जताए मुश्किल वक्त में साथ दिया। प्रियंका ने उनकी गर्मजोशी, हंसी और मार्गदर्शन को याद करते हुए कहा कि वह बहुत जल्दी चले गए, लेकिन हमेशा उनकी यादों में जिंदा रहेंगे। उन्होंने दिवंगत अभिनेता की आत्मा की शांति और परिवार के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

मनोज बाजपेयी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सुनील थापा को याद किया। उन्होंने लिखा कि यह खबर बेहद दुखद है और ‘द फैमिली मैन’ सीजन 3 से जुड़ी उनकी यादें हमेशा जीवित रहेंगी। करीब 300 नेपाली फिल्मों में काम कर चुके सुनील थापा ने भोजपुरी, बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में भी अहम भूमिकाएं निभाईं। ‘मैरी कॉम’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर नॉमिनेशन मिला था, और यही भूमिकाएं उन्हें दर्शकों के दिलों में हमेशा जिंदा रखेंगी।

 
 
 
 
Priyanshi Chaturvedi 8 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.