59 साल में हैली बेरी तैयार चौथी शादी के लिए
At 59, Halle Berry is ready for her fourth marriage.

हॉलीवुड एक्ट्रेस हैली बेरी लंबे समय से सिंगर और सॉन्गराइटर वैन हंट को डेट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने ‘द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन’ में अपनी सगाई की घोषणा की और बताया कि वह वैन हंट से शादी जरूर करेंगी। हालांकि, अभी तक शादी की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है।

 

 

हैली बेरी और वैन हंट की शादी हैली की चौथी होगी। इससे पहले उन्होंने बेसबॉल खिलाड़ी डेविड जस्टिस, सिंगर-सॉन्गराइटर एरिक बेनेट और फ्रेंच एक्टर ओलिवियर मार्टिनेज से शादी की थी। हर शादी के बाद तलाक होने के बाद अब हैली और वैन हंट अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं।

 

 

हैली बेरी ने ‘मॉन्स्टर्स बॉल (2001)’ फिल्म के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीता था। इसके अलावा वह एक्स-मैन फ्रैंचाइज़ी में स्टॉर्म का रोल निभाने के लिए भी मशहूर हैं। उनकी अन्य लोकप्रिय फिल्मों में ‘द कॉल (2013)’ और ‘बॉन्ड: डाई अनदर डे (2002)’ शामिल हैं, जिनमें उनके दमदार अभिनय ने दर्शकों का दिल जीता।

Priyanshi Chaturvedi 7 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.