Patrakar Priyanshi Chaturvedi
टी20 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में उत्साह है, लेकिन पाकिस्तान ने साफ किया है कि वह भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा। पाकिस्तान बाकी मैच श्रीलंका में खेल रहा है, जबकि टूर्नामेंट का आयोजन भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मुंबई में एक बुक लॉन्च इवेंट के दौरान सुनील शेट्टी ने कहा, “मैं चाहूंगा कि पाकिस्तान श्रीलंका में आकर भारत के खिलाफ खेले। ना खेलने से क्या हो जाता है। भारत और पाकिस्तान की बहुत पुरानी और रोमांचक राइवलरी है।” उन्होंने इस मुकाबले को एशेज श्रृंखला की तरह रोमांचक और फैंस के लिए खास बताया।
सुनील शेट्टी का मानना है कि इस मैच से सिर्फ खेल का मज़ा ही नहीं बढ़ेगा, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के बीच उत्साह और रोमांच भी बना रहेगा। उनका कहना है कि दोनों देशों की राइवलरी लंबे समय से दर्शकों को रोमांचित करती रही है, और टी20 वर्ल्ड कप में भी यह मुकाबला खास रहेगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |