Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में इसे लेकर पुलिस ने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सहित पूरी टीम के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मामला ब्राह्मण समुदाय को निशाना बनाने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोपों से जुड़ा है। लखनऊ पुलिस ने सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है।
फिल्म के प्रोड्यूसर नीरज पांडे ने अब इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि फिल्म बनाने का मकसद केवल दर्शकों को मनोरंजन देना था। विवाद को देखते हुए उन्होंने प्रमोशनल सामग्री को हटा दिया है ताकि दर्शक पहले पूरी फिल्म देखकर कहानी को समझ सकें, न कि सिर्फ टाइटल या टीजर के आधार पर राय बना लें। नीरज पांडे ने साफ किया कि फिल्म जल्द ही दर्शकों के सामने पेश की जाएगी।
फिल्म का निर्देशन रितेश शाह ने किया है और इसमें मनोज बाजपेयी भ्रष्ट पुलिस अफसर ‘अजय दीक्षित’ के किरदार में नजर आएंगे, जिन्हें विभाग में ‘पंडित’ के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा नुसरत भरूचा, साकिब सलीम और दिव्या दत्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं। कहानी करप्ट सिस्टम और उसमें फंसे एक अफसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका उद्देश्य समाज में भ्रष्टाचार और नीतिगत मुद्दों पर रोशनी डालना है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |