Patrakar Priyanshi Chaturvedi
एआर रहमान के हालिया बयान और इसके बाद अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से किनारा करने के फैसले ने म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। अब इस मुद्दे पर दिग्गज सिंगर–गीतकार लकी अली ने भी खुलकर अपनी बात रखी है। पीटीआई से बातचीत में लकी अली ने कहा कि म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करना बिल्कुल आसान नहीं है और किसी कलाकार के ऐसे फैसले के पीछे गहरी पीड़ा और टूटन छिपी होती है।
लकी अली ने कहा, “किसी म्यूजिशियन की स्थिति को समझने के लिए उसके जूते पहनकर चलना पड़ता है। अगर अरिजीत ने यह कदम उठाया है, तो जरूर उसके भीतर कुछ टूट-सा गया होगा। मैं उनके फैसले का पूरा समर्थन करता हूं। यह कोई नुकसान नहीं है, बल्कि एक नया रास्ता है। वह फिर गाएंगे, लेकिन शायद हालात पहले जैसे नहीं होंगे।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि हर कलाकार को जीवन में अपना रास्ता खुद बनाना पड़ता है, जैसे उन्होंने अपने करियर में किया।
अपने अनुभव साझा करते हुए लकी अली ने कहा कि इंडस्ट्री में कुछ भी आसानी से नहीं मिलता, हर कलाकार को खुद को साबित करना होता है और अपने फैसलों पर भरोसा रखना पड़ता है। उन्होंने याद दिलाया कि उन्होंने भी टॉक्सिक माहौल से ऊबकर बॉलीवुड से दूरी बनाई थी। गौरतलब है कि 27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए नए प्लेबैक असाइनमेंट न लेने की घोषणा की थी, जिसके बाद संगीत जगत में बहस तेज हो गई है और सभी की नजरें उनके अगले कदम पर टिकी हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |