अब बड़े पर्दे पर दिखेगा भौकाल: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज
Bhaukaal, seen, big screen:

प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर आने वाली है। मेकर्स ने आज आधिकारिक तौर पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को नजदीकी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सोशल मीडिया पर जारी पोस्टर में रेत पर दौड़ती गाड़ियां और कार में बंधी बड़ी कुर्सी दिखाई गई है, जो फिल्म की कहानी की हिंसक और रोमांचक दुनिया का संकेत देती है। फैंस खासकर कालीन भइया और गुड्डू पंडित के भौकाल को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज की शुरुआत 2018 में हुई थी और इसके तीन सीजन आ चुके हैं। पहले सीजन ने दर्शकों के बीच खूब लोकप्रियता हासिल की, जिसमें कालीन भइया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू पंडित (अली फजल) और मुन्ना भइया (दिव्येंदु शर्मा) जैसे किरदार घर-घर में चर्चा का विषय बन गए। दूसरे सीजन में कहानी को और रोमांचक मोड़ दिए गए, जबकि तीसरे सीजन को अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिली। अब फिल्म के रूप में कहानी बड़े पर्दे पर आ रही है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता चरम पर है।

 

गुरमीत सिंह निर्देशित ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म में फ्रैंचाइजी के प्रमुख किरदारों की वापसी हुई है, जिसमें कालीन भइया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भइया शामिल हैं। इसके अलावा जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंगशा बिस्वास जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं, जो इसे और भी रोमांचक और दर्शनीय बनाने में मदद करेंगे।

Priyanshi Chaturvedi 5 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.