तमन्ना भाटिया–फातिमा सना शेख की दोस्ती पर लगा विराम? वायरल वीडियो ने तोड़ी अफवाहें
 Tamannaah Bhatia , Fatima Sana Shaikh, friendship, hold,Viral video busts rumours

 

तमन्ना भाटिया और फातिमा सना शेख की दोस्ती को लेकर लंबे समय से तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। पहले अक्सर साथ नजर आने वाली ये दोनों एक्ट्रेस अचानक एक-दूसरे से दूरी बनाए दिखीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इनके बीच गिले-शिकवे की चर्चाएं तेज हो गईं। फैंस हैरान थे कि आखिर ऐसी क्या वजह रही कि दोनों का साथ दिखना बंद हो गया।

हाल ही में तमन्ना भाटिया ने मुंबई में अपना नया स्टोर खोला, जिसकी ओपनिंग सेरेमनी में कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। शुरुआत में फातिमा सना शेख की गैरमौजूदगी ने चर्चाओं को और हवा दी, लेकिन मंगलवार को सामने आए एक वायरल वीडियो ने सबको चौंका दिया। वीडियो में तमन्ना अपने स्टोर से बाहर आती दिखीं और उनके साथ फातिमा भी नजर आईं। दोनों ने पैपराजी के सामने साथ में तस्वीरें क्लिक करवाईं, जिससे साफ हो गया कि उनकी दोस्ती अब भी कायम है।

इन दोनों के बीच दूरी की अफवाहों को अभिनेता विजय वर्मा से जोड़कर देखा जा रहा था। तमन्ना और विजय के ब्रेकअप के बाद, विजय को फातिमा के साथ कई बार देखा गया, जिससे लिंकअप की चर्चाएं शुरू हुईं। हालांकि इस पर किसी ने भी आधिकारिक बयान नहीं दिया। अब तमन्ना और फातिमा का साथ नजर आना यह साबित करता है कि सोशल मीडिया की अटकलों के बावजूद इनके रिश्ते में कोई दरार नहीं आई है।

 
Priyanshi Chaturvedi 3 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.