गोविंदा संग अफवाहों पर नीलम कोठारी की दो टूक, बोलीं– ‘हमारे बीच कुछ नहीं था’
Neelam Kothari bluntly ,addressed , rumours,relationship ,Govinda, saying

80 और 90 के दशक में गोविंदा और नीलम कोठारी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री खूब पसंद की गई, लेकिन इसके साथ ही दोनों के रोमांस की अफवाहें भी उड़ती रहीं। हाल ही में नीलम कोठारी ने इन चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ते हुए साफ कहा कि गोविंदा के साथ उनका कोई प्रेम संबंध नहीं था। उन्होंने कहा कि गोविंदा एक अच्छे इंसान हैं, लेकिन लिंक-अप की बातें पूरी तरह बेबुनियाद हैं।

 

उषा काकडे प्रोडक्शन को दिए इंटरव्यू में नीलम ने कहा कि उस दौर में मीडिया बिना पुष्टि के खबरें छाप देता था और कलाकारों को सफाई देने का मौका भी नहीं मिलता था। उन्होंने कहा, “अगर आप किसी के साथ 2-3 से ज्यादा फिल्में करते थे, तो मान लिया जाता था कि आप दोनों साथ हैं।” नीलम के मुताबिक, लगातार साथ काम करने की वजह से ही ऐसे इल्जाम लगते थे।

 

गोविंदा और नीलम ने ‘इल्जाम’, ‘खुदगर्ज’, ‘सिंदूर’, ‘बिल्लू बादशाह’ और ‘घराना’ जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम किया। वहीं गोविंदा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अनबन की खबरों पर उन्होंने हाल में कहा था कि शोहरत के साथ साजिशें भी आती हैं और उनकी चुप्पी को गलत समझा जा रहा था, इसलिए अब जवाब देना जरूरी हो गया।

Priyanshi Chaturvedi 1 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.