भारती सिंह ने दूसरे बेटे का नामकरण किया, शेयर कीं प्यारी तस्वीरें
Bharti Singh christens,second son, shares adorable pictures

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने अपने दूसरे बेटे का नामकरण कर सोशल मीडिया पर खुशी के पल साझा किए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने दोनों बेटों और पति के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें बड़े बेटे लक्ष्य को छोटे भाई यशवीर को गोद में प्यार से निहारते हुए देखा जा सकता है।

 

दूसरे बेटे का नाम और अर्थ

 

भारती और हर्ष ने अपने दूसरे बेटे का नाम यशवीर रखा है, जिसका अर्थ प्रसिद्धि और गौरव से जुड़ा होता है। बड़े बेटे का नाम पहले से ही लक्ष्य है। भारती ने अपने फैंस के लिए जश्न की इन तस्वीरों के माध्यम से खुशी का संदेश साझा किया।

 

सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई

 

भारती और हर्ष की पोस्ट पर कई सेलेब्स ने शुभकामनाएं दीं। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, टीवी एक्ट्रेस किश्वर राय मर्चेंट, ईशा सिंह और अदा खान ने प्यार भरे इमोजी बनाए, जबकि रुबीना दिलैक ने लिखा, "अति सुंदर"। फैंस ने भी दोनों बेटों के लिए प्यार भरे संदेश साझा किए। भारती और हर्ष की जोड़ी, जो कई लोकप्रिय कॉमेडी शोज और 'H3 प्रोडक्शंस' कंपनी के लिए जानी जाती है, इस समय अपनी खुशियों के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

Priyanshi Chaturvedi 28 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.