विवादित बयान के बाद हनी सिंह पहुंचे हरिद्वार
Haridwar  , Honey Singh , reaches, controversial statement

रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह का हाल ही में दिल्ली के कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने गाड़ी में शारीरिक संबंधों को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना होने के बाद हनी सिंह ने माफी मांगी और सफाई दी कि उनका संदेश युवाओं को सुरक्षित संबंधों के बारे में जागरूक करने के लिए था। इस विवाद के बाद हनी सिंह हरिद्वार पहुंचे और नीलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए।

वायरल वीडियो और तस्वीरों में हनी सिंह माथे पर त्रिपुंड लगाए और हाथ जोड़कर भगवान शिव की आरती करते दिखे। उन्होंने विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक किया और लंबे समय तक ध्यान में मग्न रहे। मंदिर में मौजूद लोगों ने उनकी भक्ति देख हैरानी जताई और सोशल मीडिया पर फैंस भी उनकी धार्मिक प्रवृत्ति से प्रभावित नजर आए।

हरिद्वार आने से पहले हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने बयान की सफाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कॉन्सर्ट में वह केवल मेहमान के तौर पर गए थे और डॉक्टरों से जानकारी मिलने के बाद युवाओं को सुरक्षित शारीरिक संबंध का संदेश देना चाहते थे। हनी सिंह ने दावा किया कि उनका वीडियो काट-छांट कर गलत तरीके से पेश किया गया, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ।

Priyanshi Chaturvedi 16 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.