तलाक के बाद फिर साथ नजर आएंगे चहल-धनश्री? रियलिटी शो ने बढ़ाई उत्सुकता
Chahal ,  Dhanashree ,together again ,divorce , reality show, curiosity

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। तलाक के बाद पहली बार दोनों की एक साथ मौजूदगी की खबरों ने फैंस के बीच सस्पेंस बढ़ा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरवरी 2025 में अलग होने के बाद यह एक्स कपल अपकमिंग रियलिटी शो द 50में साथ नजर आ सकता है। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक तौर पर अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं की है।

 

बताया जा रहा है कि द 50फ्रेंच शो लेस सिंकुआंटेका भारतीय वर्जन है, जिसे जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर स्ट्रीम किया जाएगा। शो में 50 सेलिब्रिटी और इन्फ्लुएंसर्स हिस्सा लेंगे और इसका फॉर्मेट पारंपरिक रियलिटी शोज से अलग होगा। अगर चहल और धनश्री वाकई इस शो का हिस्सा बनते हैं, तो फैंस के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि तलाक के बाद दोनों के बीच का रिश्ता और समीकरण अब किस मोड़ पर है।

Priyanshi Chaturvedi 9 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.