सरोजिनी नायडू की बायोपिक का ट्रेलर रिलीज
Mumbai ,Trailer release , Sarojini Naidu biopic

महान कवयित्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरोजिनी नायडू पर आधारित पहली हिंदी फिल्म 'सरोजिनी' का ट्रेलर मुंबई में आयोजित एक समारोह में रिलीज कर दिया गया। फिल्म के डायरेक्टर विनय चंद्रा ने इसे निर्देशित किया है और साथ ही इसका संगीत भी दिया है। फिल्म में इंदिरा तिवारी, सोनल, हितेन तेजवानी और जरीना वहाब मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

फिल्म के लेखक धीरज मिश्रा का कहना है कि यह बायोपिक राजनैतिक नहीं है बल्कि सरोजिनी नायडू के जीवन के उतार-चढ़ाव, उनके पिता-पुत्री संबंध और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर आधारित है। निर्माता चरण स्वर्णा, विजय चौधरी और हेमंत गौडा के बैनर तले बनी यह फिल्म देशभर में रिलीज होगी, जिसकी तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।

 

Priyanshi Chaturvedi 9 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.