धुरंधर बनी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म
 Dhurandhar,  becomes, highest grossing , Hindi film

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने 32वें दिन भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ₹831.40 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है, जबकि वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन ₹1253.83 करोड़ पहुंच गया है। 6 जनवरी को भारत में फिल्म ने अकेले ₹5.70 करोड़ का कलेक्शन किया। इस उपलब्धि के साथ ही धुरंधर ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को पीछे छोड़ते हुए हिंदी फिल्मों में सबसे बड़ी कमाई का रिकॉर्ड बनाया है। पुष्पा 2 ने भारत में ₹821 करोड़ का कलेक्शन किया था।

 

धुरंधर के लगातार शानदार प्रदर्शन पर ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने कहा कि यह फिल्म दर्शकों की पसंद और उनकी मांग को पूरा करने में सफल रही है। उन्होंने बताया कि बड़ी हिट फिल्मों के आने के बाद आसपास की कई फिल्में प्रभावित होती हैं, लेकिन धुरंधर ने दर्शकों को पूरी तरह मोहित किया है। जियो स्टूडियो ने भी फिल्म की इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर धन्यवाद दिया और लिखा, “थैंक्यू इंडिया। आपने धुरंधर को नंबर 1 फिल्म का ताज पहनाया है।

Priyanshi Chaturvedi 8 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.