Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अभिनेता राम कपूर ने हाल ही में 4.57 करोड़ रुपये से ज़्यादा कीमत की लेम्बोर्गिनी कार खरीदी है। यह कार लेम्बोर्गिनी उरुस रेंज की लेटेस्ट कार है और इसकी तस्वीरें और वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस लग्जरी कार को भारतीय बाज़ार में 2024 में लॉन्च किया गया है। राम कपूर ने खरीदी गई नई कार की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए राम कपूर को टैग किया गया है और बधाई दी गई है। इन तस्वीरों में राम कपूर अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। कमेंट्स में दिख रहा है कि फैन्स ने एक्टर को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।
राम कपूर अपनी लग्जरी कारों के कलेक्शन के लिए जाने जाते हैं। उनके पास पहले से ही कई दुर्लभ और महंगी कारें हैं, जिनमें पोर्श 911, पोर्श 911 टर्बो एस, फेरारी पोर्टोफिनो एम, रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, मर्सिडीज-एएमजी जी63 शामिल हैं।
अगर राम कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो आने वाले दिनों में इसका नाम 'मिस्ट्री' होगा और यह शो 27 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |