Patrakar Priyanshi Chaturvedi
महाकुंभ 2025 की दुनिया भर में धूम है। देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। कई नामी सितारे भी महाकुंभ में शिरकत कर रहे हैं। कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर भी पीछे नहीं रहे हैं। उन्होंने भी इस महाकुंभ 2025 को अनुभव करने की ठानी है और वो भी प्रयागराज पहुंच गए हैं। प्रयागराज में श्रद्धालुओं के समूह के बीच ही सुनील ग्रोवर भी नजर आए हैं। एक्टर ने इससे जुड़ी हर अपडेट अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की है। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए अपना अनुभव भी बयां किया है।
अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पवित्र स्थल की अपनी यात्रा का एक वीडियो भी साझा किया। उन्होंने पवित्र संगम में डुबकी लगाई है। वो भगवा कपड़ों में नजर आ रहे हैं। उन्हें नदी की ओर जाते देखा और डुबकी लगाते देखा जा सकता है। आध्यात्मिक क्षण के अपने अनुभव के बारे में भी सुनील ग्रोवर ने बात की है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में कृतज्ञता और विस्मय की भावनाएं व्यक्त कीं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |