Dakhal News
प्राइम वीडियो की फेमस वेब सीरीज 'पाताल लोक' के दूसरे सीजन की वापसी लंबे इंतजार के बाद हुई है। 5 साल बाद इसका दूसरा सीजन रिलीज हुआ। इस शो को देखने के बाद अब लोगों का यही कहना है कि इतना लंबा इंतजार वर्थ था। इस सीजन को मेकर्स ने पहले से भी ज्यादा पेचीदा बनाया है और इसमें कई नई परतें जुड़ती हैं। कहानी को गहराई देने के लिए कई नए एक्टर्स की भी शो में एंट्री हुई है। तिलोत्तमा शोम, एलसी सेखोस जैसे कई नए चेहरे इस बार लोगों का दिल जीत रहे हैं। एक और किरदार शो में नजर आया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। ये किरदार है खूंखार स्नाइपर डेनियल लीचू का, जिसके एक्शन ने लोगों पर गहरी छाप छोड़ी है। क्या आप उसे पहचान पाए जिसने ये किरदार निभाया है?
'पाताल लोक' के दूसरे सीजन स्नाइपर की प्रशांत तमांग ने निभाई है। प्रशांत कौन हैं, इस शो में कैसे आए, ये लोग जानना चाह रहे हैं। प्रशांत एक्टर होने के साथ खूबसूरत आवाज के मालिक भी हैं। जी हां, प्रशांत एक सिंगर भी हैं। प्रशांत तमांग का जन्म 1983 में दार्जिलिंग में हुआ था। एक दुर्घटना में अपने पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने स्कूल छोड़ दिया और अपने पिता की जगह पर एक कांस्टेबल के रूप में कोलकाता पुलिस में भर्ती हो गए थे। प्रशांत ने कोलकाता पुलिस में पुलिस ऑर्केस्ट्रा के लिए गाने गाए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |