Patrakar Priyanshi Chaturvedi
साउथ की अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरतकुमार ने मार्च में निकोलाई सचदेव से अपनी सगाई की घोषणा करके सभी को चौंका दिया। हनु-मैन अभिनेता ने मुंबई के गैलरिस्ट निकोलाई सचदेव से सगाई की और बाद में जुलाई 2024 में दक्षिण भारतीय और ईसाई रीति रिवाजो से विवाह किया। इस जोड़े को अपनी शादी पर बहुत सारी नकारात्मक टिप्पणियों का भी सामना करना पड़ा क्योंकि यह निकोलाई की पहली नहीं बल्कि दूसरी शादी थी। तब से अभिनेत्री के पति के बारे में उत्सुकता बनी हुई है। इसलिए, हम आपको निकोलाई सचदेव के बारे में बताने जा रहे हैं।
निकोलाई सचदेव मुंबई के एक आर्ट गैलरी संचालक हैं। मुंबई में उनकी 7 गैलरी नाम की अपनी आर्ट गैलरी भी है, जो मशहूर हस्तियों के वहां आने के लिए मशहूर है। निकोलाई के माता-पिता, अरुण और चंद्रा शहर के जाने-माने आर्ट गैलरी संचालक हैं। उन्होंने गैलरी 7 की स्थापना की। निकोलाई सचदेव एक आर्ट गैलरी संचालक होने के अलावा एक पॉवरलिफ्टर और फिटनेस फ्रीक भी हैं। इसके अलावा, उन्होंने कई पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिताएं जीती हैं। ये जग जाहिर है कि गैलरी संचालक टैटू के शौकीन हैं। फिलहाल अपने लुक्स के चलते भी वो काफी ट्रेलिंग झेल रहे हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |