Patrakar Priyanshi Chaturvedi
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी भी अब लाइमलाइट में आ चुकी हैं। उन्होंने 'फैब्युलस लाइफ वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' से स्क्रीन पर डेब्यू किया और लगातार सुर्खियों में भी रहीं। शो में उनका अंदाज काफी पसंद भी किया गया। इसके अलावा रिद्धिमा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस को इंगेज रखने की भी पूरी कोशिश करती हैं। रिद्धिमा ने इस बीच अपने बिजनेसमैन पति भरत साहनी के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर उनकी मां नीतू कपूर के कमेंट ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
नीतू कपूर ने रिद्धिमा की तस्वीर पर ऐसा कमेंट किया है, जिसे देखने के बाद कोई भी हैरान रह जाएगा। रिद्धिमा ने हाल ही में थाइलैंड वाले लुक में पति भरत साहनी के साथ एक फोटो शेयर की, जिसे नीतू कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-पोस्ट किया है। फोटो शेयर करते हुए नीतू कपूर ने अपनी बेटी की तो जमकर तारीफ की, लेकिन साथ खड़े दामाद को लंगूर बता दिया।
रिद्धिमा कपूर साहनी और भरत साहनी की फोटो शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'लंगूर के हाथ में अंगूर।' इसी के साथ उन्होंने लाफिंग इमोजी भी शेयर किया है। फोटो में रिद्धिमा कपूर साहनी थाईलैंड की ट्रेडिशनल डेर्स में नजर आ रही हैं और भरत साहनी भी Suea Phraratchathan पहने नजर आ रहे हैं। दोनों के इस लुक को देखने के बाद जहां नीतू ने रिद्धिमा को खूबसूरत बताया तो वहीं दामाद भरत को 'लंगूर' कह दिया। नीतू कपूर भी बेटी-दामाद के साथ थाईलैंड वेकेशन पर हैं। रिद्धिमा और भरत के साथ कुछ तस्वीरों में नीतू कपूर और उनकी समधन सोनी राजदान भी उनके साथ दिखाई दीं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |