साल 2024 में टीवी से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक के घरो में बच्चों की किलकारियां गूंजी हैं। ऋचा चड्ढा, दीपिका पादुकोण, नताशा दलाल, दृष्टि धामी, राधिका आप्टे, श्रद्धा आर्या और देवोलीना भट्टाचार्जी तक कई अभिनेत्रियां पहली बार मां बनीं। अब इस लिस्ट मे म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर परंपरा ठाकुर (Parampara Thakur) भी शामिल हो गई हैं।
संगीत जगत के मशहूर गायक और संगीतकार जोड़ी
सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर ने अपनी जिंदगी जिंदगी में एक खूबसूरत चैप्टर शुरू किया है। दोनों मम्मी-पापा बन गए हैं। दो महीने पहले ही उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें आई थीं और अब कपल ने एक वीडियो के जरिए बेबी होने की अनाउंसमेंट की है।
बेबी की पहली झलक
परंपरा ठाकुर ने हाल ही में एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है। कपल ने एक वीडियो के जरिए मम्मी-पापा बनने की खुशखबरी साझा की है। क्लिप में सचेत-परंपरा ने बेबी का हाथ थामे और हार्ट शेप बनाते हुए नन्हे-नन्हे हाथ और पैर की झलक दिखाई है। वीडियो के आखिर में लिखा है, "सचेत-परंपरा का दिल आ गया है। यह लड़का है।"