ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत लौटीं: भावनात्मक वीडियो ने बयां की खुशी
शाहरुख खान और सलमान खान

दिसंबर 2024— शाहरुख खान और सलमान खान की 'करण अर्जुन' को-स्टार ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत लौट आई हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह भारत लौटने पर भावुक और खुश नजर आ रही हैं।

वीडियो में ममता कुलकर्णी ने व्यक्त की भावनाएं वीडियो में ममता कुलकर्णी ने कहा, "हाय फ्रेंड्स, मैं ममता कुलकर्णी। मैं 25 साल बाद भारत, बॉम्बे, मुंबई, आमची मुंबई आई हूं। मैं साल 2000 में भारत से बाहर गई थी और अब 2024 में लौटी हूं। वापस लौटकर मैं वाकई बहुत खुश हूं। जब मेरी फ्लाइट भारत के ऊपर से गुजर रही थी, तो मैं अपनी मातृभूमि को देखकर बहुत भावुक हो गई। मेरी आंखों में आंसू थे और मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते समय मैं फिर से इमोशनल हो गई।"

ममता ने यह भी बताया कि वह महाकुंभ मेले के लिए भारत लौटी हैं।

विवादों में भी रही हैं ममता कुलकर्णी फिल्मों के अलावा, ममता अपनी निजी जिंदगी के कारण भी सुर्खियों में रही हैं। 12 अप्रैल 2016 को ठाणे पुलिस ने दो वाहनों से तीन किलोग्राम इफेड्रिन पाउडर बरामद किया था, जो मादक दवाओं की श्रेणी में आता है। इस मामले में मयूर और सागर को गिरफ्तार किया गया था।

कोर्ट का फैसला जांच के दौरान पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि ममता कुलकर्णी समेत सात लोगों को वॉन्टेड घोषित किया गया। पुलिस ने आरोप लगाया कि ममता ने केन्या में एक मीटिंग में हिस्सा लिया था और ड्रग्स के बारे में चर्चा की थी। ममता ने अपने वकील माधव थोराट के माध्यम से दायर याचिका में कहा कि उनके खिलाफ आरोप केवल सह-अभियुक्त के बयान पर आधारित हैं और इसके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। अंततः, अदालत ने कहा कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

 

Dakhal News 5 December 2024

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.