Dakhal News
बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी ने अपने शानदार अभिनय की छाप लोगों के दिलों में छोड़ी। उनके जाने के बाद भी जब फैंस अभिनेत्री की की फिल्में देखते हैं, तो उनका दिल भर आता है, ये एहसास होता है कि वह आज भी हमारे करीब हैं। नागिन, नगीना, चांदनी और मॉम सहित उनकी कई फिल्में हैं, जो आज भी जितनी बार देखो तो भी मन नहीं भरता है।श्रीदेवी का निधन साल 2018 में हुआ था और उनकी बड़ी बेटी का बॉलीवुड में डेब्यू भी उसी साल हुआ था। जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' का प्रीमियर भी श्रीदेवी नहीं देख सकी थीं और इस बात का मलाल एक्ट्रेस को हमेशा रहा है। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी का जन्म 6 मार्च 1997 में हुआ है।आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि श्रीदेवी ने अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर का नाम किसी से पूछकर नहीं, बल्कि अपने ही देवर की फिल्म में नजर आई इस एक्ट्रेस के नाम पर रखा। कौन हैं वो एक्ट्रेस जिनके कैरेक्टर के नाम पर पड़ा जाह्नवी कपूर का नाम, चलिए जानते हैं ये पूरा किस्सा:
श्रीदेवी ने अपने करियर में कई अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया हैं। दिग्गज अभिनेत्री के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना किसी भी अभिनेत्री के लिए सौभाग्य की बात होती थी। उन्हीं में ही शुमार है उर्मिला मातोंडकर नाम, जिन्हें श्रीदेवी के साथ काम करने का मौका मिला। दोनों ने साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'जुदाई' में एक साथ काम किया है, जिसमें वह उनकी सौतन बनी हैं। इस फिल्म में श्रीदेवी और उर्मिला के साथ एक्ट्रेस के देवर अनिल कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई, जो मूवी में उनके पति बने हुए हैं। फिल्म में जहां श्रीदेवी ने काजल का किरदार अदा किया, वहीं अनिल कपूर ने राज और उर्मिला मातोंडकर ने जाह्नवी का किरदार निभाया था।
प्राइम वीडियो ने अपनी ट्रिविया स्टोरी में फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि 'चांदनी' एक्ट्रेस को फिल्म में उर्मिला मातोंडकर के कैरेक्टर नाम इतना ज्यादा पसंद आया था कि उन्होंने ये डिसाइड कर लिया था कि वह अपनी बेटी का नाम जाह्नवी ही रखेंगी। उन्होंने बड़ी बेटी को यही नाम भी दिया।
राज कवर के निर्देशन में बनी फिल्म 'जुदाई' 28 फरवरी 1997 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में इन तीनों कलाकारों के अलावा सईद जाफरी, परेश रावल, जॉनी लीवर, फरीदा जलाल, ओमकार कपूर, कादर खान, उपासना सिंह और धर्मेश तिवारी जैसे सितारे अहम भूमिका में नजर आए। साल 1997 में ये फिल्म एक बड़ी हिट थी।
मूवी ने उस समय पर बॉक्स ऑफिस पर 48.77 करोड़ का कलेक्शन किया था। मूवी का बजट साढ़े छह करोड़ के आसपास था। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला की थी, जिसे पैसों का इतना लालच होता है कि वह अपने पति को बेचकर सौतन ही घर ले आती है। ये फिल्म आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |