Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) बॉलीवुड के पॉवर कपल हैं और इस बात में कोई दो राय नहीं है। अनुष्का शर्मा, विराट के लिए चियर लीडर हैं और ऐसा कई मौकों पर देखा गया है। शायद ही कोई ऐसा टाइम हो जिसमें अनुष्का विराट के लिए मैदान में मौजूद ना दिखाई दी हों। विराट कोहली इन दिनों पर्थ में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच खेल रहे हैं। इस दौरान अनुष्का शर्मा भी उन्हें चियर करने के लिए पहुंचीं। व्हाइट कलर की टीशर्ट में ऑडियंस गैलरी में बैठी अनुष्का शर्मा मुस्कुराते हुए पति को सपोर्ट करती नजर आईं। स्टेडियम से उनके कई सारे रिएक्शन वायरल हो रहे हैं।
अनुष्का और विराट की पहली मुलाकात साल 2013 में एक टेलीविजन शूट के दौरान हुई थी। दोनों के प्यार की शुरुआत यहीं से हुई और इन्होंने अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा। साल 2017 में कपल ने इटली में शादी कर ली। साल 2021 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने पहले बच्चे बेबी गर्ल का स्वागत किया। अपनी बेटी का नाम उन्होंने वामिका रखा। इसके बाद इसी साल फरवरी में अनुष्का ने दूसरे बच्चे एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। एक क्लिप में वह टीम के लिए ताली बजा रही हैं जबकि दूसरे में वो हाथ में एक प्लेट लेकर खड़ी हैं। जब हर्षित राणा ने मिचेल स्टार्क को आउट करने के लिए विराट कोहली की सलाह ली तो उन्हें संजना गणेशन के साथ जश्न मनाते हुए भी देखा गया। इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बच्चों के साथ पर्थ में टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया था। एक्ट्रेस कॉफी सिप एंजॉय कर रही थीं जबकि वामिका स्ट्रोलर पर बैछी हुई थीं। अनुष्का शर्मा को आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म जीरो में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ शाह रुख खान और कैटरीना कैफ भी नजर आए थे। आने वाले समय में एक्ट्रेस चकदा एक्सप्रेस से कमबैक करने की तैयारी में हैं। यह एक बायोपिक फिल्म है जिसकी कहानी क्रिकेट लीजेंड झूलन गोस्वामी पर आधारित है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |