
Dakhal News

एंटरटेनमेंट डेस्क,भोपाल|अर्जुन कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म 'इश्कजादे' से की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। पहले ही फिल्म से जिस तरह अर्जुन छाए थे, उसे देखते हुए यही लग रहा था कि उनका बॉलीवुड करियर काफी ब्राइट है। अभिनेता ने अपने 13 साल के करियर में 19 फिल्में की, जिसमें से सिर्फ छह फिल्में ही हिट रहीं।हालांकि, अब एक बार फिर से उनका करियर ट्रैक पर लौट आया हैं, लेकिन वह इस बार हीरो बनकर नहीं, बल्कि विलेन धूम मचा रहे हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' में उन्होंने एक लंबे समय बाद विलेन की भूमिका अदा की है।
उन्होंने स्क्रीन पर विलेन बनाकर ऐसी जान फूंकी कि पांच बड़े सुपरस्टार्स भी उनके सामने फीके पड़ गए। अब हाल ही में 'सिंघम अगेन' के लिए लोगों से मिल रहे हैं प्यार को पाकर अर्जुन कपूर का दिल भर आया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। अर्जुन कपूर ने रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में खतरनाक विलेन 'डेंजर लंका' का किरदार अदा किया है, जो कलयुग में 'रावण' हैं।जिस तरह से 'टू स्टेट्स' एक्टर ने अपने किरदार में जान भरी है और विलेन के रूप में उभरकर आए हैं, वह दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।
अर्जुन कपूर ने अपने कैप्शन में आगे लिखा, "मैं आप लोगों के सपोर्ट और शब्दों के लिए इतना ज्यादा शुक्रगुजार हूं, जिसे मैं शब्दों में पूरी तरह से बयां नहीं कर पा रहा हूं। 'इश्कजादे' के समय पर आपको जिस लड़के से प्यार हुआ था, वह अब आदमी बन गया है, जिसकी एनर्जी और पागलपंती आपने सिंघम अगेन में देखी है। आपका मुझपर विश्वास और साहस मेरे लिए पूरी दुनिया है, जिसने मेरे जुनून को बढ़ाने में फ्यूल का काम किया है। इस शानदार सफर के लिए आप सबका शुक्रिया"। आपको बता दें कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ और करीना कपूर खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे, लेकिन अर्जुन ने अपने शानदार अभिनय से सबकी लाइमलाइट ले ली।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |