Dakhal News
राजस्थान से पकड़ा गया आरोपी
सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग के मामले में एक और गिरफ्तारी की गई है। अब इस मामले में पुलिस ने कुल 5वीं गिरफ्तारी की है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को 5वें आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है, जिसका नाम मोहम्मद रफीक चौधरी है।सूत्रों के मुताबिक, इसी ने सलमान के घर की रेकी करने में शूटरों की मदद की थी। साथ ही उनके लिए पैसा भी जुटाया था। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को राजस्थान से मुंबई लेकर आ रही है। यहां उसे किला कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस 5 दिन की कस्टडी की मांग कर सकती है।इससे पहले 25 अप्रैल को क्राइम ब्रांच ने पंजाब से सुभास चंद्र और अनुज थापन को अरेस्ट किया था। वहीं, 15 अप्रैल को गुजरात से दो आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को गिरफ्तार किया था। विक्की और सागर ने ही सलमान के घर के बाहर फायरिंग की थी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |