Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मां आलिया भट्ट की गोद में दिखीं राहा
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर को बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक माना जाता है। लेकिन इन दिनों वे अपनी बेटी 'राहा' की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। आलिया और रणबीर ने कल (25 दिसंबर) को क्रिसमस के मौके पर अपनी बेटी राहा कपूर का पहली बार दुनिया को चेहरा दिखाया है। जिसके बाद हर कोई राहा कपूर की क्यूटनेस का दीवाना हो गया। अब इन सब के बाद राहा कपूर की क्रिसमस पार्टी से नई फोटो सामने आ रही है। जिसे अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है।आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अभी हाल ही में अपनी बेटी राहा का फेस दुनिया को दिखाया है। राहा के चेहरे की पहली फोटो आते ही सोशल मीडिया पर छा गई थी। अब इसके बाद राहा के क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटो सामने आई है। इस तस्वीर में राहा अपनी मां आलिया भट्ट की गोद में नजर आ रही हैं। राहा इस वायरल हो रही तस्वीर में बेहद क्यूट लग रही हैं। इस तस्वीर में राहा के साथ-साथ उनके परिवार के कई लोग दिखाई दिए। आपको बता दें कि राहा की इस तस्वीर को आलिया भट्ट ने नहीं बल्कि नव्या नवेली नंदा ने शेयर किया है। तो चलिए बिना देर किए देखते है राहा की ये क्यूट फोटो।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |