Patrakar Priyanshi Chaturvedi
रश्मिका मंदाना के बाद आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो वायरल
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर उनकी पत्नी आलिया भट्ट को अभी हाल ही में फिल्म 'डार्लिंग्स' के लिए ओटीटी की बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है। अब आलिया भट्ट से जुडी एक बड़ी खबर सामने आई है। रश्मिका मंदना और काजोल के बाद अब आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। आलिया भट्ट के इस वीडियो पर खूब चर्चा हो रही है। इस वीडियो में जो लड़की दिखाई दे रही है वो बिलकुल आलिया भट्ट की तरह नजर आ रही है। साथ ही इस वीडियो में वो काफी बोल्ड अंदाज में दिखाई दे रही है। इस लड़की के फेस को डीपफेक तकनीक से बदला गया है। लड़की के फेस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के चेहरे को लगा दिया है। आलिया भट्ट का ये डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद फैंस काफी ज्यादा नाराज नजर आए। फैंस ने इस डीपफेक वीडियो के विरोध में पोस्ट भी शेयर की है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |