
Dakhal News

सारा तेंदुलकर ने देखी फिल्म 'टाइगर 3'
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म 'टाइगर 3' ने पहले दिन ही लगभग 44.50 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। इस धमाकेदार शुरुवात से पता चल गया था की सलमान खान के फैंस को उनकी फिल्म रिलीज होने का कितना इंतज़ार था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बना सकती है। सलमान की फिल्म को फैंस के साथ-साथ सेलेब्रटीज़ को भी पसंद आ रही है। आपको बतादें सलमान की फिल्म 'टाइगर 3' बस 2 ही दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। इस पर फैंस और सेलिब्रिटी भी अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इस बिच पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर रिएक्शन दिया है। सारा तेंदुलकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने 'टाइगर 3' से सलमान खान का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, 'अभी-अभी टाइगर 3 को देख लिया है। टाइगर 3 निश्चित तौर पर ब्लॉकबस्टर है।' इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान को टैग किया है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |