
Dakhal News

रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया में शेयर किये पोस्टर
बॉलीवुड मशहूर एक्टर अजय देवगन की फिल्म पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म 'सिंघम' का तीसरा पार्ट 'सिंघम 3' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस फिल्म के मेकर्स एक-एक कर के फिल्म के स्टार्स के लुक रिवील कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आई है। इस फिल्म में 'सिंबा' बनकर नजर आने वाले रणवीर सिंह का लुक सामने आया है। रणवीर सिंह ने खुद अपना लुक सोशल मीडिया में शेयर किया है। इसके बाद रणवीर की यह लुक सोशल मीडिया में काफी छा गया है। रणवीर सिंह ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'सिंघम 3' से अपने किरदार सिम्बा का लुक दिखाया है। रणवीर सिंह ने जो पोस्टर शेयर किया है उसमें आप देख सकते हैं कि वह पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं और उनमें काफी जोश दिखाई दे रहा है। रणवीर सिंह ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'सबसे नटखट, सबसे निराला। आला रे आला सिंबा आला।' फिल्म 'सिंघम 3' से रणवीर सिंह का लुक देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं और जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'स्वागत है मेरे शेर।' एक फैन ने लिखा है, 'सिंबा से मिलने का इंतजार नहीं कर सकता।'
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |