
Dakhal News

सामने आया टाइगर श्रॉफ का धांसू लुक
बॉलीवुड इंडस्ट्री मच-अवेटेड फिल्मों में से एक 'सिंघम 3' का फैंस बेसब्री से इंतजार ककर रहे हैं। इस फिल्म के दूसरे पार्ट को लोगों ने काफी प्यार दिया। अजय देवगन की स्टारर फिल्म 'सिंघम 3' को लेकर समय-समय पर अपडेट आ रहा है। कुछ दिन पहले इस फिल्म से दीपिका पादुकोण का पहला पोस्टर सामने आया था। अब 'सिंघम 3' में टाइगर श्रॉफ की एंट्री हुई है। इस बात की पुष्टि टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया पर खुद की है। इसके साथ ही टाइगर श्रॉफ ने खुलासा किया है कि फिल्म 'सिंघम 3' में उनका किरदार क्या होगा। बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सिंघम 3' जब से अनाउंस हुई तब से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब फिल्म 'सिंघम 3' को लेकर नया अपडेट सामने आया जिसे जानकार फैंस झूम उठेंगे। दरअसल, फिल्म में एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो गई है। टाइगर श्रॉफ ने फिल्म 'सिंघम 3' कास्ट किए जाने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। टाइगर श्रॉफ ने फिल्म से अपने लुक की झलक दिखाते हुए लिखा है, 'ड्यूटी पर एसीपी सत्या रिपोर्टिंग सिंघम सर।' टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'सिंघम 3' में एंट्री से उनके फैंस काफी खुश हैं और उनकी पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |