
Dakhal News

बॉलवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेट के किंग कोहली दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। अभी तक दोनों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। लेकिन फिल्मी हलकों से निकलकर सामने आ रही ताजा खबरों के मुताबिक अदाकारा अनुष्का शर्मा दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। जानकारी के मुताबिक अनुष्का और विराट जल्द ही खुद इस बात का ऐलान करने वाले हैं। हालही में अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया और पब्लिक इंटरेक्शन से दूर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का अपनी प्रेगनेंसी के दूसरे ट्राइमिस्टर में हैं। वो कुछ दिनों बाद खुद सोशल मीडिया के जरिए पति विराट कोहली संग इसका ऐलान कर सकती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का सार्वजनिक जीवन से दूर हैं। उन्होंने कहा 'ये इत्तफाक नहीं है। बल्कि ये सोचा समझा हुआ फैसला है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |